दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में इस आर्टिकल मैं हम ज्यादा नमक खाने से क्या नुकसान है? नमक के बिना हमारी जिंदगी अधूरी होती है। नमक एक ऐसी चीज़ है जिसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
खाने में नमक की मात्रा कम या ज्यादा होने पर खाने का स्वाद बिल्कुल ही खराब हो जाता है। इसका सही मात्रा में ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
नमक 40% सोडियम और 60% क्लोराइड से बना होता है, जो शरीर में वोटर और मिनरल्स का बैलेंस बनाने में मदद करते हैं।
इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है जिसकी वजह से ये हमारी वैस्क्युलर हेल्थ नर्व यानी की तंत्रिका में एनर्जी लाती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसको ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है।
कई लोग खाने में ऊपर से नमक डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें ऐसा नियमित करना शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने से किस तरह की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
दोस्तों ज्यादा नमक का सेवन करने का सबसे पहला साइड इफेक्ट पेट फूलना होता है। जब आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगती है जिसके कारण पेट फूलना या पेट में टाइटनेस महसूस हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर( High Blood pressure)
हाई ब्लड प्रेशर के कई रीज़न में से एक ज्यादा सोडियम भी होता है, क्योंकि ब्लड प्रेशर में बदलाव के पीछे किडनी का कार्य बहुत महत्वपूर्ण रहता है।
ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी को अतिरिक्त पानी को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।
शरीर में सुजन (body swelling)
दोस्तों अगर आपके शरीर में सूजन दिख रही है तो यह भी ज्यादा नमक खाने के कारण हो सकता है क्योंकि शरीर में पानी इकट्ठा होने के कारण चेहरे, हाथ, पैर में सूजन आने लगती है जिसे एडीमा भी कहते हैं.एडीमा मुख्य रूप से शरीर में बहुत अधिक नमक या सोडियम क्लोराइड के कारण होती है।
अगर आप रात में सोने से पहले नमक का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद भी इफ़ेक्ट हो सकती है। इस कारण आपको रात में कई बार जागना पड़ सकता है और अगले दिन थकावट हो सकती है।
वजन बढ़ना (increase body weight)
नमक का ऐक्सेस यूज़ के कारण शरीर में इकट्ठा हुआ पानी वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आपका 1 दिन में 2 pound या एक हफ्ते में 4 pound से ज्यादा वजन बढ़ता है तो यह ज्यादा नमक खाने के कारण हो सकता है।
दोस्तों, ऐक्सिस नमक और अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन यूरिन में कैल्शियम को बढ़ा देता है। इससे हड्डियों से कैल्शियम का लॉस होने लगता है। इस तरह ज्यादा नमक ऑस्टियोपोरोसिस के सिम्पटम्स को भी बढ़ा देता है। इसमें हड्डियाँ कमजोर होने लगती है.
डिहाइड्रेशन(Dehydration)
दोस्तों अगर आप अधिक नमक खा रहे हैं तो इससे आपके शरीर में जो dehyderation के लक्षण भी दिखने लगते है। ज्यादा सोडियम के सेवन से अधिक पसीना आ सकता है।
पेशाब अधिक आती है। बहुत अधिक उल्टी और डायरिया भी हो सकते हैं। ऐसे में आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से बार बार हल्का सिरदर्द होता है।
डेली कितना नमक खाना चाहिए
दोस्तों अब सवाल ये उठता है कि हमें डेली कितना नमक खाना चाहिए? अगर डब्ल्यूएचओ की मानें तो हर रोज़ 5 ग्राम यानी की सिर्फ एक टीस्पून नमक खाना चाहिए। और भी आसान तरीके से समझना है तो यह बात याद रखें कि आपके हर खाने में एक छोटा चम्मच नमक की होना चाहिए। ये भी याद रखें कि 1 दिन में आपको 2.3 ग्राम सोडियम लेनी चाहिए जो की आपको पांच ग्राम नमक से मिल जाता है।
अलग अलग हेल्थ इशू वाले पेशंट्स जैसे की किडनी ,डिबेटिसडिबेटिस और हार्ट पेशंट के लिए इसकी अमाउंट और भी कम हो सकती है। इसलिए अपने बिमारी के हिसाब से डॉक्टर की सलाह पर नमक है।
दोस्तों ज्यादा नमक खाने की आदत को बदलने के लिए अपने किचन से ही शुरुआत करें।
खाने में कम नमक डालें, खाने के टेबल पर हमेशा रहने वाली नमक के बॉटल को वहाँ से हमेशा के लिए हटा दें और खाना खाते समय ऊपर से नमक डालकर खाना छोड़ दें।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी.

0 Comments